{"_id":"5b5dcd924f1c1b0c718b6d0e","slug":"161532874130-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी-अवधी समाज के वार्षिक उत्सव में शिरकत करेंगे रेल राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी-अवधी समाज के वार्षिक उत्सव में शिरकत करेंगे रेल राज्यमंत्री
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोजपुरी-अवधी समाज के वार्षिक उत्सव में शिरकत करेंगे रेल राज्यमंत्री
फरीदाबाद। भोजपुरी-अवधी समाज के वार्षिक उत्सव में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शिरकत करेंगे। संस्था के अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने बताया उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 31 जुलाई 2018 को शाम 4 बजे से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी डबुआ अनाज मंडी स्थित संस्था के कार्यालय के प्रांगण में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यादव ने बताया इस वर्ष कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। संस्था ने कार्यक्रम को ‘एक शाम भोजपुरी लोक गीतों के नाम’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगीत गायक कलाकार बच्चू शुक्ला और उनकी मंडली वाराणसी से आएगी। इसके अलावा जिया लाल ठाकुर पटना से व पिंटू राज रसीला आरा से आकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।