{"_id":"5adcca604f1c1b042e8b4d97","slug":"161524419168-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली नहर में घुसी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली नहर में घुसी, चालक की मौत
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में घुसी, चालक की मौत
बल्लभगढ़। गांव जवां से ईंट लाद कर शहर की ओर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली डीग गांव के पास अनियंत्रित होकर आगरा नहर में घुस गई। हादसे में चालक अजीत की मौके पर मौत हो गई जबकि क्लीनर शंभूनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने चालक और क्लीनर को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चालक अनिल को मृत घोषित कर दिया जबकि क्लीनर शंभू की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार दे बीके सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रैक्टर मालिक पवन अग्रवाल ने बताया कि अजीत पर्वतीय कॉलोनी में रहता था और शंभू मूल रूप से बिहार का है। एसएचओ सदर ने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर में घुसने की सूचना मिली थी। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो