फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   16 year old girl found pregant during checkup

फरीदाबाद : पेट में हो रहा था दर्द, जांच की तो किशोरी मिली गर्भवती

Fri, 26 Jun 2020 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
16 year old girl found pregant during checkup
पेट में दर्द की शिकायत होने पर इलाज करवाने आई किशोरी जांच में गर्भवती मिली। किशोरी झारखंड की रहने वाली है और अपने रिश्तेदार के साथ इलाज कराने फरीदाबाद आई थी। इस पर उसके रिश्तेदारों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष दिए बयान में बताया कि गांव में उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला थाना एनआईटी जोन पुलिस ने किशोरी के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झारखंड निवासी 16 वर्षीय किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां नेत्रहीन है। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में काफी दर्द हो रहा था। पिछले दिनों फरीदाबाद से झारखंड गए किशोरी के रिश्ते में लगते भाई के साथ उसकी मां ने दिल्ली में किसी अच्छे डाक्टर को दिखाने की बात कह कर उसे भेज दिया। फरीदाबाद आकर किशोरी की भाभी ने उसकी जांच करवाई तो पता चला कि वह गर्भवती है। महिला ने यह बात अपने पति को बताई तो उसने इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर दी, जिस पर हेल्पलाइन टीम ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया और उसके बयान दर्ज करवाए। किशोरी ने बताया कि गांव में चुन्नू नाम का एक युवक उनके पड़ोस में रहता है। चुन्नू मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले कई सालों से उनके पड़ोस में कबाड़े का काम करता है। वह शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से उसके साथ संबंध बना रहा था, जिस कारण वह गर्भवती हो गई। किशोरी के अनुसार पिछले कुछ समय से आरोपी चुन्नू गांव से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed