फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   16 special trains will pass through Faridabad during festivals

Faridabad News: त्योहारों पर फरीदाबाद से होकर गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 11 Sep 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
16 special trains will pass through Faridabad during festivals
- फरीदाबाद दिल्ली–आगरा–मथुरा रेलमार्ग से गुजरेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

काजल कुमारी

फरीदाबाद। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस साल बड़ी संख्या में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें कई ट्रेनें फरीदाबाद होकर गुजरेंगी। फरीदाबाद दिल्ली–आगरा–मथुरा मुख्य रेलमार्ग से गुजरने वाली लगभग सभी स्पेशल ट्रेनों का लाभ यहां के यात्रियों को भी मिलेगा।


रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, लखनऊ–नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी और इसका स्टॉपेज फरीदाबाद पर रहेगा। इसी तरह नई दिल्ली–गोरखपुर स्पेशल भी साप्ताहिक रूप से चलेगी। इसके अलावा, आनंद विहार–जयनगर स्पेशल, अमृतसर–दिल्ली स्पेशल, नई दिल्ली–दानापुर स्पेशल और दानापुर–नई दिल्ली स्पेशल भी फरीदाबाद से होकर गुजरेंगी। बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेनें विशेष राहत लेकर आई हैं।
विज्ञापन





रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए इन विशेष ट्रेनों को शुरू किया गया है। इनकी संरचना में वातानुकूलित कोच, स्लीपर और सामान्य डिब्बे शामिल किए गए हैं, ताकि हर वर्ग के यात्री अपनी क्षमता के अनुसार यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




त्योहारों पर होने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे अग्रिम बुकिंग कराएं और यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप के माध्यम से ट्रेन की समय सारणी और ठहराव की जानकारी प्राप्त करें।


वर्जन
रेलवे वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि फरीदाबाद के यात्रियों के लिए यह त्योहार स्पेशल ट्रेनें बड़ी राहत साबित होंगी, क्योंकि इससे उन्हें दिल्ली या अन्य बड़े स्टेशनों तक जाने की बजाय सीधे अपने शहर से ट्रेन पकड़ने का मौका मिलेगा।

ये रहेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें04203 / 04204 लखनऊ – नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल
04022 / 04021 नई दिल्ली – गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल
04064 / 04063 आनंद विहार – जयनगर स्पेशल

04644 / 04643 अमृतसर – दिल्ली स्पेशल
04453 / 04454 नई दिल्ली – दानापुर स्पेशल

04455 / 04456 दानापुर – नई दिल्ली स्पेशल

04094 / 04093 हजरत निजामुद्दीन – पटना स्पेशल

04096 / 04095 पटना – हजरत निजामुद्दीन स्पेशल

04097 / 04098 आनंद विहार – पिपरिवाला/पटना रूट की ट्रेनें

04504 / 04503 चंडीगढ़ – पटना स्पेशल

04089 / 04090 आनंद विहार – पटना स्पेशल

04688 / 04687 बनिहाल – बदगाम स्पेशल

04217 / 04218 वाराणसी – लखनऊ – नई दिल्ली स्पेशल

04221 / 04222 वाराणसी – भटिंडा / चंडीगढ़ स्पेशल

05023 / 05024 गोंडा – खाटीपुरा स्पेशल

04195 / 04196 आगरा कैंट – गोंडा/जोगबनी स्पेशल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed