फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1545 newly infected, five killed

1545 नए संक्रमित, पांच की मौत

Mon, 26 Apr 2021 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
1545 newly infected, five killed
फरीदाबाद। लगातार तीसरे दिन जिले में 1500 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1545 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की। बीते 24 घंटों में 592 मरीज कोरोना संक्रमण मुक्त भी हुए। वहीं, पांच संक्रमित जिंदगी की जंग हार गए। मौजूदा समय में जिले में दस हजार से अधिक लोग उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 66,839 हो गई है। इनमें से 55,748 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक जिले में 488 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में उपचाराधीन मामलों की संख्या 10,603 हो गई है। इनमें से 1245 को अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 9358 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इस दौरान 423 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, शेष 52 मरीज वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। कोविड नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 83.4 प्रतिशत रह गया है। वहीं, उपचाराधीन मामलों की दर 15.8 प्रतिशत हो गई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को 3241 सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल 3475 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed