{"_id":"5bf6ce1abdec22419c5f07fa","slug":"151542901274-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपों से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपों से उतारते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, एक की मौत
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
टैंपों से उतारते समय ऑक्सीजन सिलिंडर फटा, एक की मौत
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत बदरपुर बार्डर के पास वॉशिंग मशीन बनाने वाली फैक्ट्री में टैंपो से उतारते समय एक ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। हादसे में सिलिंडर उतार रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। उसे घायल हालत में बीके सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।
बदरपुर बार्डर के नजदीक सेक्टर-27 में वॉशिंग मशीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे ऑक्सीजन सिलिंडर उतारने के लिए टैंपो आया था। टैंपो फैक्ट्री के गेट पर ही खड़ा था और उसमें सवार कर्मचारी निक्कूद्दीन सिलिंडर उतार रहा था। निक्कूद्दीन ने जैसे ही एक सिलिंडर नीचे फेंका, वह तेज धमाके साथ फट गया। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारी भी बाहर आ गए। धमाके के साथ ही आसपास एक धूल का गुबार फैल गया था।
इस दौरान फैक्ट्री कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि निक्कूद्दीन की मौत हो चुकी थी। पास ही खड़ा फैक्ट्री का सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल था। थाना सराय ख्वाजा प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि टैंपो से सिलिंडर जमीन पर फेंकने के दौरान उसकी नोजल जमीन पर जा लगी और सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। निक्कूद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि हादसा हुआ कैसे है।