फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एचएसवीपी मुख्य प्रशासक ने बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया

एचएसवीपी मुख्य प्रशासक ने बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया

Mon, 12 Nov 2018 06:52 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
एचएसवीपी मुख्य प्रशासक ने बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया
बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन परिसर निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक जी गणेशन सोमवार को एस्कॉर्ट्स मुजेसर-बल्लभगढ़ मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। स्टेशन परिसर और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रोजेक्ट के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निर्माणाधीन राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पहुंचे जी गणेशन ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को गुरुग्राम के सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबा कर इन मेट्रो स्टेशनों का आरंभ करेंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी निर्माण कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण कर स्टेशन को आम जनता के लिए चालू करने को तैयार रखने का निर्देश दिया। स्टेशन परिसर की सफाई देखी और स्वच्छता व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। उनके साथ मौजूद बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि इस मेट्रो स्टेशन के 300 मीटर दायरे में लोगों को कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। स्टेशन के सामने ही राजा नाहर सिंह बस अड्डा है तो पास ही बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन भी। बल्लभगढ़ का मुख्य बाजार और नेशनल हाईवे 19 भी मेट्रो स्टेशन के बहुत ही करीब हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशन परिसर में ही मॉल बनाया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन बनने से बल्लभगढ़ ही नहीं पलवल और यूपी के करीबी जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को देश के कई बड़े आचार्यों से यज्ञ-हवन करवाने के बाद मेट्रो स्टेशनों को आम जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्य प्रशासक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक मूलचंद शर्मा, हुडा प्रशासक धर्मेंद्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन बल्लभगढ़ इंचार्ज राजेश कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन, हरियाणा राज्य परिवहन निगम के महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागाों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed