{"_id":"5bdeeeebbdec220a7e0f8261","slug":"151541336811-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा की जमीन पर संचालित अवैध शराब ठेका हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा की जमीन पर संचालित अवैध शराब ठेका हटवाने की मांग
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब ठेका हटवाने की मांग
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ अनाज मंडी का इलाका आजकल अतिक्रमण और अवैध निर्माण का गढ़ बना हुआ है। यहां अवैध काम हुडा अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से हो रहे हैं। यह आरोप समाजसेवी पंडित रविदत्त शर्मा ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। अनाज मंडी के पास स्थित राधिका स्वीट्स में पत्रकारों से रूबरू हुए शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हुडा की पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से शराब का ठेका और अहाता संचालित किया जा रहा है। ठेके के कारण इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है, इस कारण इधर से महिला-बेटियों का गुजरना भी मुश्किल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के बड़े नेता का करीबी व्यक्ति इस इलाके में अवैध रूप से खनन कर बेसमेंट बनवा रहा है। रविदत्त शर्मा ने दावा किया कि उस व्यक्ति को हुडा की ओर से बेसमेंट के निर्माण की स्वीकृति भी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि हुडा के एसडीओ दिनेश सिंगला ने इस इमारत में बेसमेंट की परमीशन नहीं देने की बात कही लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जिला प्रशासन से अवैध शराब ठेका, अहाता हटवाने और बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ब्यूरो