{"_id":"5bdda993bdec2269c41f4ee9","slug":"151541253523-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में विजेता रही छात्राओं का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में विजेता रही छात्राओं का स्वागत
Updated Sat, 03 Nov 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवा महोत्सव में विजेता छात्राओं का स्वागत
फरीदाबाद। क्षेत्रीय युवा महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं का राजकीय महिला कॉलेज में शनिवार को स्वागत किया गया। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला कॉलेज की बीए-बीकॉम में पढ़ने वाली ज्यादातर छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. भगवती राजपूत ने छात्राओं को बधाई दी। इसके लिए युवा महोत्सव प्रबंधक टीम की भी कॉलेज प्राचार्या ने प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय गायन में परणिका ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अंग्रेजी कविता में मेघना वत्स ने पहला, हिंदी कविता में छात्रा ज्योति ने दूसरा स्थान, उर्दू कविता में लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा और समूह गायन में भी कॉलेज टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पहले और दूसरे स्थान पर रहे विजेताओं को रोहतक स्थित एमडीयू विश्वविद्यालय में आयोजित आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। ब्यूरो