फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सेक्टर 86 समर पाम सोसायटी सील करने पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम

सेक्टर 86 समर पाम सोसायटी सील करने पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम

Fri, 20 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 86 समर पाम सोसायटी सील करने पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम
बिजली कनेक्शन काटने और सोसायटी सील करने पहुंची टीम
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और बिल्डर्स की लापरवाही का खामियाजा ग्रेटर फरीदाबाद की सोयाटियों को भुगतना पड़ रहा है। खुले में सीवर का गंदा पानी डाले जाने पर एनजीटी ने कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। आदेश का पालन करने के लिए शुक्रवार को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की टीम सेक्टर-86 समर पाम सोसायटी का बिजली कनेक्शन काटने और सोसायटी को सील करने के लिए पहुंच गई। लोगों के विरोध पर टीम कम्युनिटी सेंटर को ही सील करके वापस लौट गईं।

सोसायटी के लोगों ने अधिकारियों का विरोध किया। लोगों का कहना है कि पूरी सोसायटी में 800 फ्लैट बने हुए है। जिसमें 2700 लोग रहते हैं। ऐसे में बिल्डर की लापरवाही का दंड लोगों को क्यों दिया जा रहा है। सोसायटी के प्रधान समीर गोयल ने बताया कि हुडा को सीवर लाइन डालने का काम करना था। जबकि बिल्डर को एसटीपी लगाना था। सोसायटी बसने में पांच साल बाद भी हुडा द्वारा सीवर लाइन डालने का काम शुरू नहीं किया गया। जबकि इसके लिए वह कई बार हुडा प्रशासक को ज्ञापन दे चुके हैं। वहीं इस मामले में उन्होंने शहर के मंत्री से भी गुहार लगाई थी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं बिल्डर ने भी एसटीपी लगाने का काम नहीं किया। जबकि सोसायटी के लोगों से बिल्डर ने सभी चार्ज वसूल किए हैं। खुले में सीवर का पानी डालने को लेकर ग्रेटर फरीदाबाद की कई सोसायटी के मामले एनजीटी में चल रहे हैं। लोगों के काफी विरोध के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोसायटी के कम्यूनिटी सेंटर को सील कर दिया। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार एनजीटी की ओर से कार्रवाई का आदेश जारी किया गया था। वहीं एसटीपी नहीं लगाए जाने पर बिल्डर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed