फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बीस जुलाई को डीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मचारी

बीस जुलाई को डीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मचारी

Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
बीस जुलाई को डीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मचारी
20 जुलाई को डीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

- ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने बैठक में लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित राजा नाहर सिंह पार्क में बुधवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित (सीटू) की फरीदाबाद कमेटी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वेतन संबंधी लंबित मांगों को लागू कराने के लिए 20 जुलाई को डीडीपीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सरकार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

यूनियन के प्रदेश उप महासचिव देवी राम ने बताया कि विगत 24 जून को प्रदेश के तमाम ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने झज्जर में पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ के निवास पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद 26 जून 2018 को पंचायत मंत्री के साथ चंडीगढ़ में यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें सभी मांगों पर विस्तार से बात हुई। इन मांगों पर सहमति जताते हुए मंत्री ने 3 जुलाई को अधिकारियों के साथ अपनी बैठक तय की। इसके बाद चार जुलाई को सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वालमीकि नेें घोषणा की थी कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 13500 सीधा उनके खातों में मिलेगा। इसके अलावा साल में चार जोड़ी वर्दी, साप्ताहिक व त्योहारी अवकाश आदि सुविधाएं देने की भी घोषणा की गई थी। लेकिन, आज तक उनका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। इसी के चलते अब 20 जुलाई को प्रदर्शन कर कर्मचारी अपना रोष जताएंगे। बैठक में मनोज बलगुहेर, अशोक, मनोज हंस, विनीत, नानक, पृथ्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed