{"_id":"68681f8d936bc9843504fada","slug":"150-admissions-on-the-first-day-in-iti-fees-can-be-deposited-till-8-july-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46539-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में पहले दिन 150 दाखिले, 8 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में पहले दिन 150 दाखिले, 8 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे
विज्ञापन
जिले के कुल नौ आईटीआई में 5018 सीटें हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन 150 छात्रों ने विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लिया। फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई में 24 छात्रों ने दाखिले लिया, वहीं ओल्ड फरीदाबाद में 20, एनआईटी -5 में 26, तिगांव में 20, मोहना में 15 और अन्य आईटीआई में भी 69 दाखिले हो चुके हैं। मेरिट सूची में नाम आने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा करने के लिए अपने-अपने आवंटित संस्थानों में पहुंचे। 7 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है।
जिले के कुल नौ आईटीआई में 5018 सीटें उपलब्ध हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को प्रकाशित होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 11, 12 और 14 जुलाई को दस्तावेजों की जांच करानी होगी, जबकि फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 15 जुलाई रहेगी।
संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को आसान करने के लिए हेल्प डेस्क की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। पहले दिन दाखिलों की रफ्तार काफी तेज रही और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन की ओर से दाखिले से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे छात्रों को सुविधा हो रही है।
विज्ञापन
हमारे संस्थान में पहले ही दिन 24 छात्रों ने दाखिला लिया है। हमने पूरी तैयारी के साथ प्रवेश प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाया है ताकि किसी भी विद्यार्थी को कोई असुविधा न हो। प्रयास रहेगा कि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण मिले और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनें।
- संतोष कुमाारी, प्राचार्या, फरीदाबाद स्थित महिला आईटीआई