फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15-year-old minor murdered by slitting her throat in Faridabad

रंजिश का ऐसा लिया बदला: सिरफिरे पड़ोसी ने नाबालिग का गला काटकर की हत्या, नौ महीने पहले की थी ये करतूत

Sat, 18 Jan 2025 07:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 07:31 PM IST
सार

दिल्ली से सटे फरीदाबाद इलाके में एक शख्स ने 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बीते नौ महीने पहले नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी। 

विज्ञापन
15-year-old minor murdered by slitting her throat in Faridabad
नाबालिग का गला काटकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डबुआ कॉलोनी की ए ब्लॉक में 15 वर्षीय नाबालिग की शनिवार शाम को चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। 

विज्ञापन


आरोप है कि करीब 9 महीने पहले आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी। उस मामले में आरोपी को अप्रैल के महीने में गिरफ्तार किया था। आरोपी सितंबर के महीने में बेल पर जेल से बाहर आया था। शनिवार को हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी निवासी मृतक नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी से अप्रैल 2024 में आरोपी ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस को शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को पॉस्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया था। सितंबर महीने में आरोपी जेल से बेल पर बाहर आ गया। उसके बाद से वह उनकी बेटी को शादी करने के लिए डरा रहा था। जिस पर उनके बेटी मना करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर उसके बेटी को कई बार उसने जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार की शाम को आरोपी ने उनकी बेटी पर चाकुओं से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग के मुह व गले पर निशान है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी नाबालिग के घर के पास ही एक गली छोड़ दूसरी गली में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया । पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed