फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15-year-old girl kidnapped, drugged and raped

Faridabad News: 15 साल की किशोरी का अपहरण, नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म

Wed, 29 Oct 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
15-year-old girl kidnapped, drugged and raped
- कार सवार 3-4 अज्ञात युवकों पर अपहरण और एक पर दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड थाना इलाके में 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से अपहरण करने के बाद नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार चार युवकों ने 15 साल की किशोरी को जबरन कार में डाला और नशीला पदार्थ पिलाकर एक ने दुष्कर्म किया। 26 अक्तूबर की शाम 7 बजे से लेकर 27 अक्तूबर की अल-सुबह 4 बजे तक आरोपियों ने किशोरी को बंधक बनाकर रखा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ओल्ड थाना पुलिस ने एक पर दुष्कर्म के अलावा चारों पर अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला कि किशोरी खेड़ी पुल तक पैदल गई है और वह खुद ही कार में बैठी है। उसे जबरन कार में नहीं बैठाया गया।

किशोरी की बहन ने मामले में शिकायत पुलिस को दी है। जिसके अनुसार 15 साल की किशोरी 8वीं कक्षा में पढ़ती है। 26 अक्तूबर की शाम लगभग 7 बजे वह मोमोज खाने सेक्टर-18 मार्केट गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई। किशोरी की तलाश शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिली। 27 अक्तूबर की अल-सुबह लगभग साढ़े 4 बजे किशोरी घर पहुंची। घर जाकर उसने बताया कि शाम को कार सवार 4 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए और उसमें से एक आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी दी गई। वह किसी तरह भागकर आ गई।
विज्ञापन

परिजन किशोरी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। किशोरी के बयान अभी पुलिस नहीं ले सकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने किशोरी की बहन के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस टीम अब सेक्टर-18 मार्केट के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed