{"_id":"651ac12911f26e525804cb06","slug":"15-year-old-chetanya-will-become-manthara-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14518-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 15 वर्ष की चेतन्या बनेगी मंथरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 15 वर्ष की चेतन्या बनेगी मंथरा
विज्ञापन
कलाकारों ने कैकई और मंथरा के संवादों का किया अभ्यास
रामलीला मंचन की तैयारियों में जुटे कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्रीधार्मिक लीला कमेटी के तत्वावधान में 13 अक्तूबर से शुरू होने वाली रामलीला की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रामलीला कमेटी के निर्देशक हरीश चन्द्र आजाद के निर्देशन में रामलीला के कलाकार प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। रविवार को कलाकारों ने कैकई व मंथरा के संवादों का अभ्यास किया। इस बार मंथरा का किरदार 15 साल की चेतन्या निभाने जा रही है।
रामलीला मंचन के लिए 10 अक्तूबर को भूमि पूजन किया जाएगा। उसके बाद मंच तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि रविवार रात कलाकारों ने कैकई व मंथरा के संवादों का अभ्यास किया। कैकई के किरदार में सौम्या खरबंदा ने कड़ा अभ्यास किया। वहीं, पहली बार मंथरा का अभिनय कर रही चेतन्या बतरा ने अपने अभिनय में जान फूंकने के लिए खूब पसीना बहाया। हरीश आजाद ने बताया कि मंथरा का किरदार निभा रही चेतन्या बतरा की आयु केवल 15 वर्ष है। इस बार रामलीला में किरदार निभाने के लिए बेटियां सामने आ रही हैं। मंच पर कलाकार की रुची देखने के बाद उसे अभिनय का मौका दिया जाता है।