फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15 to 20 illegal roadside structures demolished in Sahupura.

Faridabad News: साहूपुरा में सड़क किनारे 15 से 20 अवैध निर्माण तोड़े

Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
15 to 20 illegal roadside structures demolished in Sahupura.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। बल्लभगढ़-जवां रोड पर साहूपुरा गांव में सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अर्थमूवर की मदद से सड़क के दोनों ओर मकानों के आगे बनाए गए चबूतरे और टीन शेड समेत करीब 20 अवैध निर्माणों को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान थाना सदर पुलिस भी मौजूद रही। बल्लभगढ़ से जवां जाने वाली सड़क पर गांव के दोनों ओर ग्रामीणों ने मकानों के आगे बैठने के लिए चबूतरे बनाए हुए थे। कई जगह टीन शेड डालकर सड़क की जगह घेर ली गई थी। कुछ लोगों ने पानी की निकासी के लिए बनी गली और नाली को भी पार कर निर्माण कर लिया था। इससे सड़क संकरी हो गई थी और दो वाहनों के एक साथ निकलने में परेशानी होती थी।


ग्रामीणों के इन निर्माणों के कारण कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती थी। स्कूल बसों को भी आने-जाने में परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार बच्चों को स्कूल आने-जाने में देरी होती थी। अवैध निर्माण से वाहन टकराने पर विवाद की स्थिति भी बनती थी। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने कई बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभाग ने कार्रवाई की। पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी रविंद्र सिंह सहरावत ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार की देखरेख में 15 से 20 अवैध निर्माण हटाए गए हैं। कार्रवाई थाना सदर पुलिस की मदद से की गई।
विज्ञापन


-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article