फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   15 new doctors appointed in BK Hospital, patients will get better treatment

Faridabad News: बीके अस्पताल में 15 नए डॉक्टर नियुक्त, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

Mon, 14 Apr 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
15 new doctors appointed in BK Hospital, patients will get better treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में 15 नए डॉक्टरों के आने से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। अब मरीजों को इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इनमें 14 डॉक्टर नए नियुक्त किए गए हैं और 1 ईएनटी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर का ट्रांसफर बीके अस्पताल में किया गया है।

बीके अस्पताल में लगभग ढाई हजार लोग अपना इलाज कराने के लिए रोजाना पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को कई समस्याएं होती थीं। कई बार मरीज बीके अस्पताल में आने की बजाय मजबूरी में बाहर से ही दवाई ले लेते हैं। लेकिन अब अस्पताल में 15 डॉक्टर के नियुक्त होने से मरीजों को राहत मिलेगी। बीके अस्पताल में ईएनटी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर जितेंद्र का ट्रांसफर किया गया है। इससे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा 14 डॉक्टर नए नियुक्त किए गए हैं। जब तक कोई और आदेश नहीं आता तब तक सभी बीके अस्पताल में ही अपनी सेवाएं देंगे। इनमें से 2 डॉक्टरों की पोस्टमार्टम करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। बाकी के डॉक्टरों की ड्यूटी आपातकालीन विभाग में अलग- अलग कार्यों के लिए लगाई गई है। कुछ डॉक्टर ओपीडी में भी अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


-- वर्जन

अस्पताल में 15 डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में इलाज कराने आए मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। जब तक कोई नया आदेश नहीं आता सभी अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। - एसएमओ विकास गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed