फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   तकनीकी शिक्षा व लघु उद्योगों का आदर्श स्थल बन रहा हरियाणा: कलराज-Business

तकनीकी शिक्षा व लघु उद्योगों का आदर्श स्थल बन रहा हरियाणा: कलराज-Business

Sun, 11 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा व लघु उद्योगों का आदर्श स्थल बन रहा हरियाणा: कलराज-Business
तकनीकी शिक्षा व लघु उद्योगों का आदर्श स्थल बन रहा हरियाणा: कलराज
विज्ञापन

केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मंझोले उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि हरियाणा तकनीकी शिक्षा व लघु उद्योगों का आदर्श स्थल बन रहा है। उन्होंने कहा कि यहां जिस प्रकार से डिजिटल साक्षरता बढ़ रही है और लघु उद्योगों के विस्तार का काम हो रहा है उसे देखते हुए देश के बाकी राज्यों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।
कलराज मिश्र ने यह बात शनिवार रात एश्लॉन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के वार्षिक उत्सव समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तेजी से औद्योगिक विकास का माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ संस्थान में स्किल डेवलेपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही एश्लॉन कॉलेज में गरीब छात्रों के लिए चलाए जा रहे डिजिटल साक्षरता अभियान का भी जायजा लिया। मिश्र ने विपुल गोयल द्वारा हाल में कराए गए एमएसएमई सम्मेलन की तारीफ की। कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर हरियाणा देश की तरक्की और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर गोयल ने एश्लॉन इंस्टीट्यूट को 10 साल पूरा करने पर बधाई दी। कहा कि डिजिटल इंडिया के निर्माण में संस्थान के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता अभियान स्किल डेवलेपमेंट सेंटरों की स्थापना गांवों को गोद लेकर स्वच्छता अभियान चलाने जैसे कार्य बाकी संस्थानों के लिए भी प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुधौला में ऐसी स्किल डेवलेपमेंट यूनिवर्सिटी का निर्माण करने जा रही है जिससे आईटीआई पास छात्रों को भी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के लिए प्रदेश सरकार ने 22 आईटीआई को मॉडर्न आईटीआई में बदलने का कार्य किया है। गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार लघु उद्योगों का विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है ताकि स्किल डेवलेपमेंट द्वारा हरियाणा में युवाओं की ऐसी पौध तैयार की जाए जो नौकरी पाने के साथ नौकरी देने वाले भी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed