फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   राहगीरी में दिखा योगा, डांस, म्यूजिक, जादू का जुनून-Business

राहगीरी में दिखा योगा, डांस, म्यूजिक, जादू का जुनून-Business

Sun, 11 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
राहगीरी में दिखा योगा, डांस, म्यूजिक, जादू का जुनून-Business
संगीत की धुन पर दिखा राहगीरी का जुनून
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी के लोगों को सेहत के गुर सिखाने के लिए रविवार सुबह फरीदाबाद पुलिस और रोटरी क्लब की ओर से राहगीरी का आयोजन किया गया। सेक्टर 12 टाउन पार्क सड़क पर सुबह करीब तीन घंटे तक चली राहगीरी कार्यक्रम में शहरवालों ने संगीत के बीच योगा, डांस, साइकिलिंग और जॉगिंग के साथ जमकर मस्ती की और सप्ताह भर की थकान मिटाई। राहगीरी का पहला रविवार होने की वजह से हालांकि बहुत ज्यादा लोग नहीं इकट्ठा हुए लेकिन लोगाें में जुनून देखने को मिला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर आयोजित हुई राहगीरी में क्यूआरजी सिटी ने भी हिस्सा लिया।
राहगीरी की शुरुआत सुबह छह बजे योग कार्यक्रम के साथ हुई। पंतजलि योगपीठ की ओर से आधे घंटे तक योगाभ्यास कराया गया। प्रसिद्ध योगा टीचर फिजा सैफी ने लोगों को रिद्मिक योग के माध्यम से शीर्षासन, नमस्कार आसन, अर्धहलासन, एकपदादंडासन, धनुरासन, भुजंगासन सहित कई आसन का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के बाद लोगों ने जूंबा के जरिए शरीर का मोटापा कम करना सीखा।
विज्ञापन


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नजारा भी दिखा
राहगीरी में शहर की बेटियों ने भी दम दिखाया। युवतियों ने किक बॉक्सिंग, जूडो-कराटे जैसी आत्मरक्षक कलाओं का न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि मौजूद महिलाओं को दांव पेंच सिखाए भी गए। इस दौरान संभार्य फाउंडेशन के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। जादूगर सीपी यादव ने अपने कारनामों से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हें मुन्नों ने लिया डांस-म्यूजिक का मजा
राहगीरी मेें शामिल होने आए नन्हें मुन्नों ने डांस म्यूजिक का जमकर आनंद लिया। जस्ट डांस ग्रुप के भारत, अनुज, आरव व कृष्णा ने लोगों को पाश्चात्य संगीत की धुन पर नए स्टेप्स सिखाए। डांस के साथ एरोबिक्स और जूंबा का भी लोगों ने मजा लिया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने योग्य था। लोगों ने जूंबा करके भरत और उसकी टीम को मोटिवेट किया। तेज म्यूजिक की आवाज सुनकर टाऊन पार्क में मॉर्निंग वॉक करने आये युवक-युवतियां भी खुद को जुबा के जादू से रोक नहीं सके। नन्हे डांसरों कृष्णा, अनुज और आरव के ग्रुप डांस ने लोगों को एक बार फिर से डांस करने पर मजबूर कर दिया।

सीखे सुरक्षित यातायात के नियम
राहगीरी के दौरान लोगों को खेल-खेल में सुरक्षित यातायात के नियम भी सिखाए गए। योगा और डांस के साथ ही लोगों को यातायात संकेतों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क पर वाहन चलाने या पैदल चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। राहगीरी में शहर के ट्रैफिक ताऊ काफी चर्चा में रहे। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों को फॉलो करने की अपील की और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए शपथ भी दिलवाई। उन्होंने यह शपथ हरियाणवीं भाषा में दिलवाई।

विदेशियों ने भी लिया लुत्फ
औद्योगिक नगरी की पहली राहगीरी में विदेशी सैलानियों ने भी शिरकत की। विदेशियों मेें योगा के प्रति खास उत्साह देखा गया। डांस मस्ती करते सैलानी भारतीय संस्कृति से भी रूबरू हुए। कई विदेशियों ने योग गुरु फिजा से कई आसन सीखे भी।

जादूगर ने कपड़ों से तिरंगा बनाया तो बजी तालियां
प्रसिद्ध जादूगर सीपी यादव ने हैरतंगेज करतब दिखा कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। उनके जादू में राष्ट्र प्रेम की झलक साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने अपने जादू से तीन अलग-अलग रंगों के कपड़ों को राष्ट्रीय ध्वज में बदल दिया। इसके बाद समाचार पत्रों को लेकर उन्होंने कई जादू दिखाए। जादूगर सीपी यादव ने बताया कि वह अगले साल फरवरी में होने वाले इंडिया गॉट टैलेंट हिस्सा लेंगे। इसके अलावा जादू को दोबारा जिंदा करने के लिए जल्द ही एक बड़ा शो आयोजित करने जा रहे हैं।

राहगीरी के साथ मुस्तैद रही पुलिस
राहगीरी के आयोजन में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी काफी मुस्तैद दिखे। कार्यक्रम के दौरान एक बच्चा परिजनों से बिछड़ गया, मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने तुरंत ही बच्चे को सुरक्षित किया और ढूंढ कर परिजनों से मिलवाया। कार्यक्रम में क्यूआरजी हेल्थ सिटी की टीम लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए तैयार दिखी। हेल्थ सिटी के डॉक्टर राहगीरी में डिहाइड्रेशन या हल्की फुल्की चोट का शिकार होने वालों को तुरंत उपचार उपलब्ध करा रहे थे, टीम ने इमरजेंसी वाहन भी तैयार रखा था लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी।


डीसीपी सेंट्रल बोले धन्यवाद
राहगीरी को सफल बनाने के लिए डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह ने इसमें शामिल हुए सभी लोगों को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि राहगीरी का उद्देश्य लोगों के मन में पुलिस के भय को खत्म करना है। अपराधियों को पुलिस से डरने की आवश्यकता है। पुलिस शहर के नागरिकों की हर तरह की सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने पर बताया कि अगली बार इससे बड़े स्तर पर राहगीरी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed