फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   14.70 lakh voters will elect mayor and councilor at 1302 booths

Faridabad News: 1302 बूथ पर 14.70 लाख मतदाता चुनेंगे मेयर और पार्षद

Tue, 04 Feb 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
14.70 lakh voters will elect mayor and councilor at 1302 booths
11 से 17 फरवरी के बीच नामांकन कराएंगे मेयर और पार्षद प्रत्याशी, 46 वार्ड पर होंगे चुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनावों के लिए मंगलवार को बिगुल बज गया। 2 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। अब किसी भी तरह की नई घोषणाओं पर रोक लग गई है। 46 वॉर्डों में कुल 14 लाख 70 हजार 666 मतदाता अपना मेयर और पार्षद चुनेंगे।

निगम चुनाव की घोषणा होते ही सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। हरियाणा चुनाव आयोग की ओर से 11 से 17 फरवरी के बीच नामांकन की तिथि घोषित की गई है। माना जा रहा है दो से तीन दिनों में पार्टियां अपने मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगी। सबसे अधिक भाजपा और कांग्रेस पार्टी से मेयर और पार्षद पदों के लिए दावेदारी आ रही है। इसके अलावा, देखना यह होगा कि निगम चुनावों में इनेलो, जजपा और बसपा समेत प्रदेश और जिला स्तर की अन्य पार्टियों की कितनी दावेदारी आएगी। वहीं, बड़ी संख्या में निर्दलीय भी दावेदारी करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
प्रचार के लिए कम समय
हरियाणा चुनाव आयोग की ओर से 2 मार्च को चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की गई है। ऐसे में अब एक माह से भी कम समय नेताओं के लिए अपने क्षेत्रों में प्रचार के लिए बचा है। वहीं, 11 फरवरी से 17 फरवरी तक नामांकन होना है। ऐसे में पार्षदों और मेयर प्रत्याशी के लिए नेताओं को नामांकन की तैयारी के लिए सात से 12 दिनों का ही वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
1302 बूथों पर होगा चुनाव
फरीदाबाद में नगर निगम के लिए इस बार 46 वॉर्ड बनाए गए हैं। छह जनवरी को जारी की गई मतदाता सूची में इन वार्डों में कुल 14 लाख 70 हजार 666 मतदाता इस बार अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के लिए 1302 बूथ बनाए गए हैं। 2 मार्च को चुनाव के बाद 12 मार्च को परिणाम आएगा।
-----
वार्ड 25 में सबसे अधिक मतदाता
नगर निगम में मतदाताओं के हिसाब से वार्ड 38 में सबसे कम मतदाता हैं। यहां पर 20714 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां पर चुनाव बेहद टक्कर का हो सकता है। वहीं, वार्ड 25 में सबसे अधिक मतदाता हैं। इनमें 44 हजार 131 मतदाता अपने मेयर और पार्षद का चुनाव करेंगे।



46 में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

नगर निगम चुनावों के लिए इस बार 46 वार्डों में से 23 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कुल 25 वार्ड सामान्य घोषित किए गए हैं। वार्ड नंबर छह और सात पिछड़ा वर्ग ए महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 33 और 45 अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 4, 5, 8, 9, 11, 17, 25, 27, 31, 38, 39 और 43 नंबर वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
---

अनुसूचित जाति के लिए पांच वार्ड आरक्षित
अनुसूचित जाति (एससी वर्ग) के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 14, 34, 33, 12, 45 हैं। इसमें से दो वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 33 और 45 शामिल हैं।

---
पहली बार 65 थर्ड जेंडर भी डालेंगे अपना मत
निगम क्षेत्र में 65 मतदाता थर्ड जेंडर हैं। निगम के 46 वार्ड में से 15 वार्ड में एक भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। इनमें वार्ड 2, 4, 7, 8, 9, 11, 17, 19, 20, 32, 33, 38 43, 44 और 45 हैं। वार्ड 12 में सबसे ज्यादा 8 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वार्ड नंबर 24 में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 5 और वार्ड 13 में 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। अन्य वार्ड में एक से तीन तक थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed