फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   14575 illiterates in the district became literate, the department provided certificates.14575 illiterates in the district became literate, the department provided certificates.

Faridabad News: जिले 14575 निरक्षर बने साक्षर, विभाग ने प्रदान किए प्रमाणपत्र

Sun, 19 Apr 2026 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
14575 illiterates in the district became literate, the department provided certificates.14575 illiterates in the district became literate, the department provided certificates.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई जा रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उल्लास के तहत जिले के कुल 14,575 निरक्षर वयस्कों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षर होने का प्रमाण पत्र पाया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों को फिर से शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणों से पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके थे या कभी स्कूल नहीं जा सके थे।

इसके माध्यम से वयस्कों को न केवल बुनियादी अक्षर ज्ञान दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें पढ़ाई के प्रति दोबारा उत्साहित कर समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से जिले में उत्तीर्ण हुए इन अभ्यर्थियों को साक्षरता प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सके थे, जिसके कारण लाभार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए सभी 14,575 सफल अभ्यर्थियों को उनके प्रमाण पत्र वितरित कर दिए हैं।
विज्ञापन


योजना के समन्वयक धर्मेंद्र अधाना का कहना है कि इन प्रमाण पत्रों के मिलने से न केवल इन लोगों की सामाजिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि यह दस्तावेज उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी मील का पत्थर साबित होगा। प्रशासन की इस पहल से अब जिले में प्रौढ़ शिक्षा को नया बल मिला है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed