फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   प्रधानमंत्री 12 फरवरी को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री 12 फरवरी को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण

Fri, 08 Feb 2019 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 12 फरवरी को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण
हरियाणा के पहले ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन


फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को प्रदेश के पहले मेडिकल कॉलेज की सौगात जनता को सौपेंगे। कुरुक्षेत्र में आयोजित स्वच्छ शक्ति मेला से ही प्रधानमंत्री डिजिटल बटन दबाकर औपचारिक रूप से लोकार्पण करेंगे। वर्ष 2015 में 750 करोड़ की लागत से 510 बेड के राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज की सेवाएं लोगों के लिए शुरू की गई थी।
हरियाणा में कर्मचारी बीमा निगम के तहत यह पहला मेडिकल कॉलेज है। एनआईटी-3 स्थित इस कॉलेज को 30 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया। कॉलेज में 100 एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए मंजूरी है। फिलहाल विगत चार वर्षों में दाखिला ले चुके 400 विद्यार्थी एमबीबीएस की शिक्षा ले रहे हैं। इसमें फरीदाबाद सहित नूंह, पलवल, मेवात, के कुल 6.5 लाख बीमाकृत लोगों फायदा दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को रेडियोलॉजी यानी सिटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मौजूद है। कॉलेज के पहले फेज में ब्लड बैंक, कैंसर, दंत रोग चिकित्सा सहित महिला रोग, ईएमटी, ऑपरेशन थिएटर, कॉलेज भवन और प्रशासनिक भवन की सौगात दी जा रही है। प्राथमिक चरण में कॉलेज बनने के बाद पूरे किए गए कार्यो का प्रधानमंत्री सौगात देंगे। इसके बाद कॉलेज में दूसरे फेज के कार्यों को पूरा किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


छह साल से है लोकार्पण का इंतजार
जिस ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं, वह 2013 में ही तैयार हो चुका था। लोकार्पण के इंतजार में दो साल यह ऐसे ही रहा। इसके बाद 2015 में इसे शुरू कर दिया गया। वर्तमान में 400 छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सूचना मिली है कि कॉलेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए कॉलेज स्तर पर तैयारी की जा रही है। लोकार्पण वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 12 फरवरी को किया जाएगा।
- एके पांडेय, डिप्टी डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed