{"_id":"5c5c3cc1bdec2253970c462c","slug":"141549548737-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में धांधली, 12 डिपो संचालकों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में धांधली, 12 डिपो संचालकों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
राशन वितरण में धांधली कर रहे 12 डिपो संचालकों के लाइसेंस निलंबित
फरीदाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर 12 डिपो के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही विभाग की ओर से डिपो धारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग अधिकारियों का कहना है कि समय पर नोटिस का जवाब नहीं देने पर लाइसेंस रद्द भी किए जा सकते हैं। इससे डिपो धारकों में अफरातफरी मची हुई है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निरीक्षक हिमालय कौशिक ने बताया कि एनआईटी में 12 राशन डिपो धारकों के खिलाफ विभाग को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी। लोगों की शिकायत थी कि डिपो धारक राशन वितरण में धांधली कर रहा है। लोगों को पूरा राशन नहीं देता। इसके अलावा कभी भी समय पर राशन नहीं बेचता है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, पर्वतिया कॉलानी स्थित 12 डिपो पर पहुंच कर जांच की। इस दौरान कई डिपो बंद मिले। जो खुले थे उन डिपो के बाहर कोई बोर्ड देखने को नहीं मिला। रजिस्टर ठीक से नहीं बना था। इसी कारण विभाग ने यह कार्रवाई की।