फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   किसान आमरण अनशन पर प्रशासन को मेले की चिंता:

किसान आमरण अनशन पर प्रशासन को मेले की चिंता:

Fri, 01 Feb 2019 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
किसान आमरण अनशन पर प्रशासन को मेले की चिंता:

विज्ञापन
किसान आमरण अनशन पर प्रशासन को मेले की चिंता: राकिम

फरीदाबाद। अन्ना हजारे के समर्थन में शहर का युवा किसान अभिमन्यु कोहाड़ भी आमरण अनशन पर है। प्रशासन की बेरुखी से नाराज अभिमन्यु ने बताया कि अनशन को तीन दिन हो गए लेकिन अभी तक किसी ने सुधि नहीं ली, प्रशासन को नागरिक की जान से ज्यादा मेले की तैयारियों की चिंता है। अभिमन्यु के आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसान भी पहुंचे हैं।
अभिमन्यु राष्ट्रीय किसान महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, उन्होंने बताया कि महासंघ के आला अधिकारियों की मंशा दिल्ली-एनसीआर में भी धरना दिए जाने की है। इसलिए महात्मा गांधी के बलिदान दिवस 30 जनवरी को सेक्टर 16 स्थित अनाजमंडी में धरना शुरू किया गया। किसान चौधरी धीरज राणा ने कहा कि तीन दिन में प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया, अभिमन्यु की हालत बिगड़ने पर निजी चिकित्सक से उसकी जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि किसानों की प्रमुख मांग लोकपाल की तैनाती, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करना, फल-दूध व सब्जियों की एमएसपी तय करना और 55 साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देना है। धीरेंद्र राणा ने बताया कि फिलहाल अभिमन्यु ही आमरण अनशन पर बैठे हैं लेकिन उनके समर्थन में कई राज्यों के किसान आए हुए हैं। इनमें बीकानेर (राजस्थान) के नरेंद्र आर्य, जयपुर के अशोक, बनारस के वीरु, हरियाणा के अक्षय नवाल, अशोक, रवि तेवतिया, बच्चू लांबा प्रमुख हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के किसान भी धरने में शामिल
अन्ना हजारे के धरने को समर्थन देने जम्मू-कश्मीर से दस युवा किसान भी सेक्टर 16 स्थित धरनास्थल पहुंचे हैं। जेएंडके जमीदार फोरम के अध्यक्ष हामीद मलिक ने बताया कि इस समय जम्मू में तापमान शून्य से आठ डिग्री नीचे है इसलिए वहां पर धरना नहीं दे सकते। ऐसे में हमने यहां पर आकर धरना शुरू किया है। उनके मुताबिक भारत के अन्य राज्यों की तरह कश्मीर में भी किसानों की हालत खराब है। यह पहली बार है कि वह लोग जम्मू से बाहर धरना देने के लिए आए हैं। उनके साथ तनवीर अहमद, इंतिहाज अहमद, नसीर अहमद, गुलाम हसन आदि धरने पर आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed