फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

Sun, 21 Oct 2018 05:48 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

फरीदाबाद। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चली आ रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद बस अड्डे से एक भी बस का संचालन नहीं हो सका। हालांकि, प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस लाइन से ही बसों को संचालित कराया। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, कांग्रेस ने भी हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन दिया है। इसके साथ ही बिजली कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।
बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह बस अड्डे पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को कांग्रेसी नेताओं ने समर्थन देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर, होडल के कांग्रेसी विधायक उदयनभान, शारदा राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, नीरज शर्मा ने कर्मचारियों को सभी मांगों को जायज करार दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते कर्मचारी वर्ग परेशान होकर सड़कों पर उतर आया है, मगर यह सरकार पूरी तरह से गूंगी-बहरी है। इसे जनभावनाओं की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कर्मचारियों को लाठियों और जेल के रूप में अच्छे दिन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


700 कर्मचारियों को बहाल करने की मांग
उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन 700 कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर उन्हें सस्पेंड किया गया है, उन्हें तत्काल बहाल किया जाए। वहीं, पूरे प्रदेश में करीब एक हजार कर्मचारी जेलों में बंद हैं, उन्हें बाहर निकालकर उनके केस खत्म किए जाएं। विधायक ने कहा कि हड़ताल से जहां सरकार के राजस्व की हानि पहुंच रही है, वहीं लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार को चाहिए कि जल्द ही कर्मचारियों की सभी मांगें मानकर उनकी हड़ताल खत्म करवाएं।

विधायक उदयभान ने भी भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाते हुए कहा कि यह ऐसी पहली सरकार है, जिसमें कर्मचारियों को अपने हक मांगने पर जहां लाठियों से पीटा जाता है। इसके कारण ही आज प्रदेश में कर्मचारी सड़कों पर आकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed