{"_id":"5bcb492abdec220a7e0f74b9","slug":"141540049194-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आद्योगिक क्षेत्रों को झेलनी होगी बिजली गुल की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आद्योगिक क्षेत्रों को झेलनी होगी बिजली गुल की परेशानी
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों को झेलनी होगी बिजली की परेशानी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की ज्यादातर उद्योग इकाईयों में रविवार की सुबह से ही बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रहेगी। बिजली वितरण इकाईयों के मरम्मत कार्य और शहर के विकास कार्यों के लिए शाम तक बिजली आपूर्ति की परेशानी उठानी होगी। बिजली निगम से मिली जानकारी के मुताबिक कई शहरी क्षेत्रों में चार घंटे तो कई जगह सात से आठ घंटे ये समस्या रहेगी। इसमें डबुआ पाली रोड शहरी क्षेत्र में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित मेटल इंडिया और संजय कालोनी खेरा गांव में सुबह 10 से शाम साढ़े 5 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकेगी। 66 केवी झाड़सेंतली फीडर से बिजली सप्लाई लेने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली कट की परेशानी झेलनी होगी। बिजली निगम अधिकारियों ने लोगों को धैर्य रखने और विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की है। ब्यूरो