{"_id":"5b9845e0867a5501346c28ba","slug":"141536706016-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने से टूटी पड़ी है सीवर लाइन, कौन बनवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने से टूटी पड़ी है सीवर लाइन, कौन बनवाए
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। टूटी सीवरलाइन, जलभराव, टूटी सड़कें और बिना इंटरलॉकिंग के फुटपाथ, यह हाल है डबुआ कॉलोनी के ए ब्लॉक का। आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद ब्लॉक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। छह माह से टूटी पड़ी सीवर लाइन की मरम्मत के लिए पार्षद से लेकर स्थानीय विधायक के चक्कर काटे गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के बाद कीचड़य़ुक्त जलभराव वाली सड़कों के गड्ढे वाहनों, खासकर स्कूली वाहन और बच्चों की परेशानी का सबसे बड़ा सबब साबित हो रहे हैं। ए ब्लॉक की दस गलियों की हालत खराब है। बेतरतीब ढंग से बनवाई गई गलियों में कोई सड़क के लेवल से ऊंची है तो कोई नीची। नीची गलियों में जलभराव की समस्या तो ऊंची गलियों में वाहन चढ़ाने की दिक्कत। गंदगी और जलभराव से बीमारियां फैलने की भी आशंका लोगों को परेशान कर रही है। पार्षद, विधायक और नगर निगम प्रशासन से नाराज यहां के लोग समस्याओं का समाधान और सफाई पाने के लिए सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
सीवर डालने के लिए ए ब्लॉक की मुख्य गली छह माह पहले खोदी गई थी, इसी तरह डबुआ पाली रोड से आरती हॉस्पिटल और आरा मशीन के साथ वाली गली भी कई माह से खुदी पड़ी हैं, शिकायतों के बावजूद न सीवरलाइन बनी और न ही गलियां सही हुईं।
- अमनदीप, सदस्य आरडब्ल्यूए ब्लॉक ए
सीवर लाइन डालते समय पानी की लाइन टूट गई, अब काफी अर्से से नाली का गंदा मिल कर आ रहा है। यह पाइप लाइन ठीक नहीं की गई और बारिश में दूसरी गली को भी खोद दिया गया।
विज्ञापन
- विक्की
छह माह से गलियों और फुटपाथ में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगने का इंतजार किया जा रहा है। निगम अधिकारी कहते हैं कि ठेकेदार को कह दिया है जल्द लग जाएंगी। ठेकेदार कौन है किसी को नहीं पता। इंटरलॉकिंग नहीं होने के कारण गलियां चलने लायक नहीं रहीं।
- शारिक
डबुआ का ए ब्लॉक जनता के टैक्स के पैसे के दुरुपयोग का जीता जागता उदाहरण है। ब्लॉक में कोई भी विकास कार्य पूरा नहीं हुआ। सीवर जाम की समस्या आज तक ठीक नहीं हुई।
- महेश