{"_id":"5b4b33fd4f1c1b4c748b4e73","slug":"141531655165-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को वोट की चोट से जवाब देगी चौरासी पाल की जनता: ललित नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को वोट की चोट से जवाब देगी चौरासी पाल की जनता: ललित नागर
Updated Sun, 15 Jul 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
भाजपा को वोट की चोट से जवाब देगी चौरासी पाल की जनता: ललित नागर
- गांव अमीपुर सिडौला में तिगांव विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर जोरदार हल्ला बोलते हुए उन्हें तिगांव की चौरासीपाल के विकास का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने चौरासीपाल की जनता को विकास का वादा करके ठगने का काम किया है। आज कृष्णपाल गुर्जर केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद तिगांव की चौरासीपाल विकास के मामले में उपेक्षित क्यों है।
कांग्रेसी विधायक रविवार को अपने ‘चलो गांव की चौपाल की ओर’ कार्यक्रम के तहत अमीपुर सिडौला के सरकारी स्कूल में ग्रामीणों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने 5वें साल तक की ग्रांट में मात्र 15 करोड़ रुपये विकास कार्यों की सिफारिश की, जबकि वह चाहते तो अब तक 35 करोड़ के विकास कार्यों की सिफारिश कर सकते थे। मंत्री जी की इस ग्रांट में भी तिगांव विधानसभा क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा है, जबकि मंत्री जी को चाहिए था कि वह अपने पुराने गृह क्षेत्र तिगांव विधानसभा में सबसे ज्यादा ग्रांट का उपयोग करते हुए विकास कार्य कराते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्षेत्र के साथ बेरुखी का जवाब अब स्थानीय जनता केंद्रीय राज्यमंत्री को वोट की चोट से देने को तैयार है।
स्वागत समारोह में चेयरमैन सुनील भाटी ने ग्रामीणों की ओर से विधायक के समक्ष गांव की समस्याएं रखते हुए बताया कि गांव में खारा पानी सप्लाई होने से लोगों को पीने का पानी दूरदराज से लाना पड़ता है। इसलिए गांव की वाटर सप्लाई को रैनीवेल से जोड़ा जाए। वहीं गांव का सरकारी स्कूल केवल आठवीं तक है। इस स्कूल में 4-5 गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। इसलिए इस स्कूल को अपग्रेड करके 12वीं तक किया जाए और यहां अध्यापकों की कमी को भी पूरा किया जाए। गांव में बिजली की खासी किल्लत है। चौबीस घंटे में से मात्र पांच-छह घंटे ही बिजली आती है। गांव से एलटी लाइन गुजर रही है। जो उद्योगों को चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध करवा रही है। इसलिए गांव की बिजली को भी इस लाइन से जोड़ा जाए। वहीं गांव में नालियां व खड़ंजे दुरुस्त कराए जाएं। इस अवसर पर जगबीर, अजीत, वेदपाल, सुनील भाटी चेयरमैन, विरेंद्र ठेकेदार, धर्मबीर, चंदन, रामचंद, मामराज नागर, महेंद्र, तेजराम, जयचंद हवलदार और केहर सिंह नागर आदि मौजूद रहे।