फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हजारों बच्चे

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हजारों बच्चे

Thu, 24 May 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हजारों बच्चे

विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हजारों बच्चे

फरीदाबाद। बेहतर शिक्षा का विकल्प बनकर उबर रहे निजी स्कूलों की मान्यता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा विभाग ने दस फर्जी स्कूलों का खुलासा किया है। गैर मान्यता प्राप्त इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा के नाम पर विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। जबकि विभाग की ओर से इन स्कूलों को कोई मान्यता नहीं दी गई है।
शिक्षा विभाग ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि बल्लभगढ़ ब्लॉक के गांव गौंछी में सात फर्जी स्कूल जबकि फरीदाबाद ब्लॉक के गांव सेहतपुर, अगवानपुर, सुरुरपुर में एक-एक फर्जी स्कूल चलाया जा रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता पंवार ने बताया कि मौलिक शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारी से पत्राचार कि या है। खंड शिक्षा अधिकारी सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्यवाई करके जल्द ही विभाग को रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन

वहीं बल्लभगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा का कहना है कि मान्यता जिला स्तर से दी जाती है। खंड शिक्षा अधिकारियों का इसमें कोई काम नहीं है। खंड स्तर पर किसी भी प्रकार की कार्यवाई विभाग के अधीन नहीं है। वहीं अवैध रुप से चलाए जा रहे सभी स्कूलों के खिलाफ कार्यवाई रिपोर्ट भी सीएम ऑफिस से मांगी गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट राजकपूर ने बताया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो स्कूल ऐसे भी हैं जिन्हें मिडिल और प्राइमरी स्तर तक की मान्यता होने के बावजूद स्कूल बारहवीं तक की पढ़ाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


..ये हैं दस फर्जी स्कूलों की सूची
- बालाजी स्कूल अपना घर सोसायटी जीवन नगर, गौंछी
- मॉर्डन आरएस पब्लिक स्कूल, जीवन नगर, गौंछी
- एलपिस कॉन्वेंट स्कूल जीवन नगर, गौंछी
- बाला जी स्कूल अपना घर सोसायटी जीवन नगर, गौंछी
- बी बी एन सी सै. स्कूल जीवन नगर, गौंछी
- पी एस पब्लिक स्कूल जीवन नगर, गौंछी
- सेन पब्लिक स्कूल जीवन नगर, गौंछी
- केपी पब्लिक स्कूल सरुरपुर, फरीदाबाद
- कुश पब्लिक स्कूल सूर्या विहार, सेहतपुर
- शिवम मॉर्डन पब्लिक स्कूल, अगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed