फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   14-year-old boy drowned in flood waters, two others missing

Faridabad News: बाढ़ के पानी में डूबकर 14 साल के किशोर की मौत, दो अन्य लापता

Fri, 05 Sep 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
14-year-old boy drowned in flood waters, two others missing
बृहस्पतिवार दोपहर भूपानी गांव के पास ओल्ड भूपानी कॉलोनी में हुआ हादसा
विज्ञापन

दूसरी ओर शिव एन्क्लेव निवासी महिला के पति और दामाद मंगलवार रात से लापता

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यमुना के बढ़े जलस्तर से पैदा हुए बाढ़ के हालात के कारण अब इंसानी जान का भी नुकसान होने लगा है। ओल्ड भूपानी कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर को घर के सामने खेत में जमा पानी में अन्य बच्चों के साथ 14 साल का किशोर कृष्ण भी खेल रहा था। खेत के साइड में बने नाले में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता अतर सिंह व अन्य परिवार वालों ने मामले में कोई कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

परिवार ने बताया कि ये हादसा दोपहर लगभग एक बजे हुआ। इलाके में पानी आने के चलते बच्चे स्कूल नहीं गए थे। दोपहर के समय सभी बच्चे सामने खेत में जमा पानी में खेल रहे थे। खेत के साइड में एक नाला बना है। किशोर को वो दिखा नहीं और वो साइड में जाते हुए उसमें डूब गया। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो लोग वहां भागे। किशोर को कुछ मिनट बाद ही बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद भूपानी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिवार ने कहा कि उनके सामने ही ये हादसा हुआ है और वे इस मामले में कोई कार्रवाई कराना नहीं चाहते। मृतक किशोर चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

पल्ला इलाके से भी दो लोग लापता
पल्ला थाना इलाके के शिव एन्क्लेव पार्ट तीन में भी बीते तीन दिन से यमुना का पानी भरा है। पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां रहने वाली महिला शकीला खातून ने पुलिस को शिकायत दी है कि मंगलवार दो सितंबर की रात लगभग 10 बजे उनके पति सागर व दिल्ली निवासी दामाद बंटी खाना व घर का सामान लाने गए थे। इसके बाद से वो घर लौटे ही नहीं हैं। परिवार ने शक जताया है कि वे यमुना में डूब गए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed