{"_id":"69d2aca5327c7da5c30b2dc4","slug":"14-month-old-dies-after-falling-over-charpai-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66711-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चारपाई ऊपर गिरने से 14 माह के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चारपाई ऊपर गिरने से 14 माह के मासूम की मौत
विज्ञापन
आंगन में खेलते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कैली गांव में एक हृदयविदारक हादसे में 14 महीने के मासूम बच्चे की जान चली गई। आंगन में खेलते समय अचानक एक भारी लोहे की चारपाई बच्चे के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की पहचान रियांश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार पांच अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे रियांश घर के आंगन में खेल रहा था। पास में ही लोहे की एक भारी चारपाई खड़ी थी। रियांश की मां रितु घर के काम में व्यस्त थी, जबकि पिता रणवीर एक निजी फैक्टरी में काम पर गए हुए थे। खेलते-खेलते अचानक वह चारपाई रियांश के ऊपर गिर गई। चारपाई का भारी लोहे का पाइप सीधे बच्चे की छाती पर जाकर लगा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।
परिजनों ने जैसे ही बच्चे को लहूलुहान और बेहोश देखा, वे तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल लेकर भागे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।