{"_id":"62867f85fa7aee7f2a46547f","slug":"14-hours-power-outage-in-srs-residency-society-faridabad-news-noi649543139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएस रेजीडेंसी सोसाइटी में 14 घंटे बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएस रेजीडेंसी सोसाइटी में 14 घंटे बिजली ठप
विज्ञापन
फरीदाबाद। तपती धूप और भीषण गर्मी में शहर वासियों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस रेजीडेंसी सोसाइटी में 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे रात भर लोग परेशान रहे। शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन से चार घंटे बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ा।
सोसाइटी वासियों ने बताया कि बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे बिजली गई थी। इसके बाद लोगों ने काफी देर सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया। इसके बाद बिजली शिकायत केंद्र पर फोन किया, लेकिन कहीं कोई समाधान नहीं हुआ। हालांकि सोसाइटी में लगे जनरेटर से उन्हें बिजली सप्लाई की गई, लेकिन बार-बार बिजली आने जाने का खेल चलता रहा। इससे एसी, कूलर ठीक से चले नहीं। बिजली की समस्या के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हुई। मजबूरीवश लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। बिजली कट होने की वजह घरों में लगे इनवर्टर ने जवाब दे दिया। ऐसे में लोगों को जनरेटर से महंगे दर पर बिजली खरीद कर काम चलाना पड़ा। लोगों का आरोप है बिल्डर द्वारा सबस्टेशन तक हल्की केबल डाली गई। जिस कारण आए दिन फाल्ट और ब्रेक डाउन की समस्या रहती है। बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन से चार घंटे बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ा।
इस संबंध में बिजली विभाग अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी में ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिपिंग की समस्या हुई थी। इससे बिजली बार-बार ट्रिप कर रही थी, फ्लक्चुएशन हो रहा था। हालांकि सूचना मिलती ही कर्मचारियों को भेज कर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में लगातार बनी हुई है समस्या
शहर में एनआईटी विधानसभा में जवाहर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एनआईटी पांच, वहीं बल्लभगढ़ में चावला कॉलोनी, राजीव कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में लगातार काफी लंबे कट लग रहे है। इसके अलावा राजीव कॉलोनी और सरूरपुर में भी बृहस्पतिवार को चार घंटे का कट लगा।
पर्याप्त बिजली देने का राग अलाप रहे अधिकारी
बिजली विभाग का कहना है कि विभाग की ओर से आवासीय और औद्योगिक दोनों में तय सीमा से ज्यादा बिजली दी जा रही है। लोकल स्तर पर फाल्ट के चलते दिक्कत हो रही है। बुधवार को जिले में 214 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई की गई, बावजूद इसके प्रतिदिन औसतन एक हजार से ज्यादा शिकायतें विभाग में बिजली कट की आ रही है।
बाईपास रोड पर पिलर पर गार्डर रखने का काम किया जा रहा है। इस कारण ग्रेटर फरीदाबाद के कुछ इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि की सप्लाई बंद रखी गई। जहां-जहां फाल्ट की शिकायत थी, उन्हें तुरंत ठीक कराया गया।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम