{"_id":"6952d089c5dc86a29f02c4a4","slug":"138-crore-rupees-will-be-spent-to-repair-the-internal-roads-of-sector-62-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59084-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1.38 करोड़ से सेक्टर-62 की अंदरूनी सड़कें होंगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1.38 करोड़ से सेक्टर-62 की अंदरूनी सड़कें होंगी दुरुस्त
विज्ञापन
6 महीने के पूरा किया जाएगा मरम्मत का काम, लोगों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-62 की अंदरूनी सड़कें जर्जर होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। परेशानी को देखते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह कार्य करीब 1.38 करोड़ रुपये लागत से होगा जो कि आने वाली 6 महीने के अंदर पूरा हो जाएगा। उसके बाद लोगों को आवागमन करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अंदर जिले के चार सेक्टर आते हैं। जिनमें सेक्टर 2, 62, 63 और 64 हैं। इन सेक्टरों में हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सेक्टर 62 के अंदर की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कुछ समय पहले विभाग की ओर से कुछ सड़कों की मरम्मत का कार्य किया था, लेकिन कुछ सड़कें रह गई थीं। उन्हीं सड़कों की हालत सुधारने का काम जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सड़कों की विशेष मरम्मत विभाग की ओर से करीब एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से की जाएगी। इसको लेकर विभाग की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। सड़कों की हालत सुधरने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। एचएसवीपी के एसई संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर 62 की अंदरूनी सड़कों का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।