फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1362 health workers received vaccine in 19 sessions

19 सेशन में 1362 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका

Mon, 18 Jan 2021 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
1362 health workers received vaccine in 19 sessions
19 सेशन में 1362 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोमवार को कोरोना बचाव की वैक्सीन लगाने के लिए 19 सेशन आयोजित किए गए। सभी जगहों पर 1362 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने का काम किया गया। इस दौरान टारगेट 1787 लोगों को वैक्सीन लगाने का रखा गया। इस दौरान 76 फीसदी टारगेट ही पूरा किया गया। अब टारगेट को पूरा करने के लिए मंगलवार को 25 सेशन में टीकाकरण की योजना बनाई गई है।
सोमवार को तीन केंद्रों पर तय टारगेट से अधिक टीकाकरण किया गया। वहीं, पांच केंद्र ऐसे रहे जहां सौ फीसदी टारगेट पूरा किया गया। अन्य केंद्रों पर टीकाकरण तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका। अधिकारियों का कहना है कि कुछ केंद्रों पर व्यवस्था करने में समय लग गया। ऐसे में टीकाकरण देरी से शुरू किया जा सका। ऐसे में वहां कम टीके लगे।
विज्ञापन

मंगलवार को अतिरिक्त सेशन लगाकर बचे हुए लक्ष्य को पूरा करने की योजना स्वास्थ्य विभाग ने बनाई है। सोमवार को पार्क अस्पताल में सबसे अधिक 130 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगे। वहीं, बीके सिविल अस्पताल में सबसे कम 19 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगाया। कौरली स्थित सामुदायिक केंद्र पर एक व्यक्ति को टीकाकरण से शिकायत भी हुई। सामान्य उपचार के बाद वह ठीक महसूस करने लगा। इसी तरह पार्क अस्पताल में चार, मेट्रो अस्पताल में एक और पीएचसी पाली में एक स्वास्थ्य कर्मी को टीकाकरण के बाद दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed