फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अरावली-पर्यावरण बचाने को मंत्री के आवास पर धरना

अरावली-पर्यावरण बचाने को मंत्री के आवास पर धरना

Sun, 04 Nov 2018 06:36 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
अरावली-पर्यावरण बचाने को मंत्री के आवास पर धरना
अरावली-पर्यावरण बचाने को मंत्री के आवास पर धरना
विज्ञापन


फरीदाबाद। अरावली पहाड़ियों और उसके वन क्षेत्र के संरक्षण के प्रयास में जुटी सामाजिक संस्था सेव फरीदाबाद के सदस्यों ने रविवार को उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के आवास पर धरना दिया। विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल फरीदाबाद के पर्यावरण मंत्री ने संस्था के सदस्यों से सलाह मशविरा किया और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शहर की खराब वायु गुणवत्ता के बारे में कैबिनेट मंत्री को सचेत करने के उद्देश्य से सेव फरीदाबाद के सदस्य मुंह पर मास्क लगाकर उनके आवास पर पहुंचे। अरावली हम सबकी है, अरावली है तो स्वच्छ पर्यावरण है जैसे स्लोगन लिखे बैनर लिए हुए संस्था के सदस्य मंत्री आवास के सामने शांति पूर्वक धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों से मिलने केे लिए मंत्री विपुल गोयल आवास से बाहर आए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से उनकी मांगों के बारे में पूछा। विष्णु गोयल ने कहा कि पर्यावरण मंत्री फरीदाबाद से होने के बावजूद अरावली में अवैध खनन, पेड़ों की कटान जारी है, यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह से शहर में वायु प्रदूषण देश में सर्वाधिक खराब रहा।
विज्ञापन

पवन भारद्वाज ने अरावली संरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला रखा। मंत्री विपुल गोयल ने वन संरक्षण के लिए ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि अब और हरियाली खत्म नहीं होने दी जाएगी। सदस्यों ने अनखीर चौक के पास बन रहे डिलाइट होटल का मामला उठाया तो मंत्री ने बताया कि होटल मालिक को लाइसेंस मिला हुआ है। इस पर सदस्यों ने बताया कि अभी जमीन का मालिकाना हक ही तय नहीं है, वन विभाग ने एनओसी वापस ले ली है, एलओआई को भी गलत बताया गया है। इस पर मंत्री ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने बताया कि सभी यूनिटों में एसटीपी, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस आदि लगाने के आदेश जारी किए गए है, यदि किसी फैक्ट्री को प्रदूषण फैलाते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में धीरज राणा, कृष्ण कुमार, विष्णु गोयल, राजेश शर्मा, कपिल पाराशर, आरती, बिजेंद्र गोला, अनिल चेची और नीलम खुराना आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed