{"_id":"5bcb294abdec2269b4444d9a","slug":"131540041034-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रेता युग के भाईयों का मिलाप देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रेता युग के भाईयों का मिलाप देखने उमड़ी भीड़
Updated Sat, 20 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम-भरत के गले मिलते ही सियावर रामचंद्र की हुई जय-जयकार
फरीदाबाद। भरत मिलाप का अद्भुत दृश्य देखने के लिए एनआईटी दशहरा मैदान शनिवार को लोगों से खचाखच भरा रहा। इससे पहले लोगों के बीच शिव पार्वती के नृत्य का मंचन किया गया।
भरत-मिलाप का मंचन शुुरू हुआ। राम-भरत बरसों बाद मिले तो दोनों भाइयों की आंखों में आंसू छलक आए। दोनों भाइयों के गले लगते ही लोगों ने सियावर राम चंद्र की जय के जयकारे लगाए। रावण वध के बाद लौटे भगवान राम के राज तिलक के दृश्य में पूरे मंच को अयोध्या नगरी की तरह सजाया गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने राम का राज तिलक कर राज परिवार की परंपराओं को दर्शाया। शहर के लगभग हर दशहरा मैदान में एक समान आस्था का सैलाब नजर आया। सेक्टर-37, सेक्टर-16 और बल्लभगढ़ दशहरा मैदान में प्रमुखता से भरत मिलाप का आयोजन किया गया। लोगों के बीच शांति संदेश देते हुए मंच से ही दशहरे के सफल कार्यक्रम की बधाई दी गई। प्रशासनिक अमले को भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई दी गई।
बच्चों के मन भाई मेले की रौनक
शनिवार के दिन मेले का आयोजन होने से परिवार सहित लोग मेले में पहुंचे। मेले की रौनक बनी ऊंट व घोड़े की सवारी का लुत्फ उठाने के लिए बच्चों में होड़ लगी रही। भरत-मिलाप मंचन होने के दोपहर बाद तक मेले का आकर्षण बना रहा। लोगों ने इस दौरान जमकर खरीदारी की। झूले और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।