फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शिक्षा मंत्री ने मिलने का नहीं दिया समय, अध्यापकों में रोष

शिक्षा मंत्री ने मिलने का नहीं दिया समय, अध्यापकों में रोष

Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने मिलने का नहीं दिया समय, अध्यापकों में रोष

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने मिलने का नहीं दिया समय, अध्यापकों में रोष
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संबंद्ध सर्व कर्मचारी संघ और टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक सेक्टर 7 में संपन्न हुई। प्रदेश महासचिव जगरोशन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा द्वारा पिछले 4 साल से बातचीत के लिए समय न देने पर अध्यापकों में रोष है। मंत्री रामविलास को पत्र लिखकर समय मांगा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं, इसलिए हमें नजरंदाज कर दिया। अध्यापक संघ 4 अक्टूबर को पंचकूला का घेराव करेंगे। कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार अपने घोषणा पत्र को ही लागू कर दे तो अनेक समस्याओं का हल हो जाएगा। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन लागू करवाना, खाली अध्यापकों के पदों को भरना आदि हमारी मांगे है जिन्हें सरकार लंबे समय से अनदेखा कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed