{"_id":"5b5dd32f4f1c1bac7d8b54e9","slug":"131532875567-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों से उखाड़कर जमीन में लगाए पीपल के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों से उखाड़कर जमीन में लगाए पीपल के पौधे
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीवारों से उखाड़कर जमीन में लगाए पीपल के पौधे
फरीदाबाद। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर-3 एनआईटी के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने विद्यालय की दीवारों से पेड़ उखाड़कर जमीन पर लगाएं। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक सुशील कुमार कणवा ने बताया कि विद्यालय परिसर की सफाई का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक करते रहते हैं। इसी कड़ी में विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विद्यालय की दीवारों से पीपल के पेड़ उखाड़कर जमीन पर लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीपल हमें शुद्ध आक्सीजन प्रदान करता है। दीवारों पर उग रहा पीपल मानव जाति को प्रकृति का एक प्रकार से संदेश दे रहा है कि हमें अब ज्यादा से ज्यादा पीपल के पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राकेश शास्त्री पीटीआई रविंद्र कुमार मलिक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो