फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कॉलेज में पढ़ाई के समय शांत रहेंगे शनि नवग्रह मंदिर के घंटे

कॉलेज में पढ़ाई के समय शांत रहेंगे शनि नवग्रह मंदिर के घंटे

Sat, 28 Jul 2018 09:16 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में पढ़ाई के समय शांत रहेंगे शनि नवग्रह मंदिर के घंटे
कॉलेज में पढ़ाई के समय शांत रहेंगे शनि नवग्रह मंदिर के घंटे
विज्ञापन

- प्रोफेसर ऊषा दहिया ने की थी घंटियां बजने से पढ़ाई में विघभन की शिकायत, एसडीएम ने लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। राजकीय महिला कॉलेज के सामने स्थित नवग्रह शनि मंदिर में अब कॉलेज के समय भक्त घंटी बजा कर पूजा अर्चना नहीं कर सकेंगे। कॉलेज की प्रोफेसर ऊषा दहिया ने घंटियों के कारण छात्राओं की पढ़ाई में विघ्न उत्पन्न होने की शिकायत की थी, इस पर एसडीएम राजेश कुमार ने यह आदेश जारी किया है।

तिगांव रोड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में में कुछ दिन पहले महिला कॉलेज की कक्षाएं लगनी शुरू हुई हैं। स्कूल परिसर के पास ही नवग्रह शनि मंदिर है। मंदिर में नियमित रूप से पूजा अर्चना होती है। शनिवार को श्रद्धालुओं का तांता लगता है इसलिए पूरे दिन पूजा अर्चना का कार्य चलता है। श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर में लगे घंटे और घंटियां बजाते हैं। स्कूल व कॉलेज का गेट मंदिर के सामने है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक घंटियों के लगातार बजने से छात्राओं का ध्यान पढ़ाई से भटकता है और उन्हेें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलेज की प्रोफेसर ऊषा दहिया ने इसकी शिकायत एसडीएम राजेश कुमार से की थी। एसडीएम राजेश कुमार ने उनकी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कालेज समय में घंटियां नहीं बजाए जाने का आदेश जारी किया है। मंदिर पुजारी शिवरतन गिरि ने बताया कि एसडीएम के आदेश अनुसार मंदिर की घंटियों पर काला कपड़ा बांधा दिया गया है, कॉलेज समय समाप्त होने के बाद यह कपड़ा हटा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed