फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सपा छोड़ इनेलो में शामिल हुए विजय भाटी

सपा छोड़ इनेलो में शामिल हुए विजय भाटी

Thu, 19 Jul 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
सपा छोड़ इनेलो में शामिल हुए विजय भाटी

विज्ञापन
सपा छोड़ इनेलो में शामिल हुए विजय भाटी

फरीदाबाद। हरियाणा में समाजवादी पार्टी के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष और 2014 के विधानसभा चुनाव में तिगांव विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे कौराली निवासी विजय भाटी ने अब इनेलो का दामन थाम लिया। बृहस्पतिवार को इनेलो जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की औपचारिकता पूरी की।
इस मौके पर विजय भाटी ने कहा कि हरियाणा में किसानों व कमेरे वर्ग के सच्चे हितैषी इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला हैं। उनके आदेश पर समस्त इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में सतलुज यमुना लिंक नहर को बनवाने के लिए पिछले 2 साल से संघर्ष कर रहे हैं, जबकि दूसरे दल इस लिंक नहर को बनवाने के लिए सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेला-बसपा का जिस दिन से समझौता हुआ है, उसी दिन से हरियाणा में गठबंधन की लहर चल रही है।
विज्ञापन

इनेला जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने विजय भाटी को पार्टी का पटका पहनाकर और झंडा देकर पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी, महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कोर पन्नू, जिला प्रधान महासचिव पवन रावत व जिला प्रचार सचिव प्रेम सिंह धनखड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed