{"_id":"5b50826d4f1c1b36748b5bed","slug":"131532002925-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमएसएमई ऑफ इंडिया की बैठक में छाया स्टील कीमत का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमएसएमई ऑफ इंडिया की बैठक में छाया स्टील कीमत का मुद्दा
Updated Thu, 19 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टील कीमतों में बढ़ोत्तरी पर हुई उद्यमियों ने की चर्चा
- केंद्रीय एमएसएमई मंत्री को ज्ञापन सौंपने का हुआ फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई ऑफ इंडिया ने देश में स्टील की कीमतों में 15 से 20 हजार रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। एक बैठक आयोजित कर स्टील पर लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में तय किया गया कि इस मामले को केंद्रीय मंत्री एमएसएमई गिरिराज सिंह के समक्ष उठाया जाएगा।
आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर को नुकसान से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। इसके लिए केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी जाएगी। उन्होंने स्टील की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर न केवल चिंता व्यक्त की, बल्कि केंद्र सरकार से इस संबंध में तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
राजीव चावला ने कहा कि स्टील की कीमतों में तेजी से देश का एमएसएमई सेक्टर बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, जबकि इसका लाभ चीन व अन्य देशों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को दुनियाभर में आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनियों के लिये सब्सिडी व अन्य प्रोत्साहन मिलता था, मगर अब सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। इससे भी एमसएमई सेक्टर पर असर पड़ा है। सब्सिडी पर रोक से एमएसएमई सेक्टर को नए परिवेश के अनुरूप जानकारी लेने में बाधा मिल रही है। बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।