फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कुते के काटने से महिला की मौत

कुते के काटने से महिला की मौत

Sat, 17 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुते के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
कुत्ते के काटने से महिला की मौत
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र स्थित गांव अनंगपुर में कुत्ते के काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला को उनके पड़ोसी के कुत्ते ने करीब 20 दिन पहले काटा था, उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

गांव अनंगपुर निवासी सचिन ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी मां ब्रह्मवती (45) गत 25 फरवरी को किसी काम से जा रहीं थी। इस दौरान उनके पड़ोसी शिव शुक्ला की लापरवाही के कारण उनके कुत्त ने उनकी मां को काट लिया। तब से उनकी मां का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान तबियत ज्यादा खराब होने पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना सूरजकुंड पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिव शुक्ला के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई फूल कुमार ने बताया कि शिव शुक्ला को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और सारा घटनाक्रम जाना जाएगा। तब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी आ जाएगी और फिर उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed