फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   13 objections came regarding ward ban

Faridabad News: वार्डबंदी को लेकर आईं 13 आपत्तियां

Wed, 15 Nov 2023 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
13 objections came regarding ward ban
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम की वार्डबंदी काे लेकर आमंत्रित किए गए आपत्तियों और सुझावों को लेकर अभी तक निगम के पास कुल 13 आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों में मुख्यत: बूथ बदले जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। आपत्ति करने वालों का कहना है कि उनके वोट अलग वार्ड में हैं, वहीं उनका पोलिंग बूथ किसी अन्य वार्ड में डाल दिया गया है, जोकि बिल्कुल गलत है। ऐसा करने पर वोट डालने वाले मतदाताओं को परेशानी तो होगी ही साथ में अव्यवस्था भी फैलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि इसमें उनकी सुविधानुसार सुधार किया जा सके। आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन आज है। इसके बाद दी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
नगर निगम सदन का कार्यकाल जनवरी 2022 में खत्म हो चुका है। इसके बाद 24 गांवों को नगर निगम में शामिल भी किया गया है, जिसके बाद वार्डों की संख्या भी 40 से बढ़ाकर 45 कर दी गई है। नए गांवों को शामिल किए जाने के बाद सरकार ने वार्डबंदी कराने का फैसला किया था। इसके लिए पहले डोर टू डोर सर्वे करके वार्डबंदी कराई गई। इन 24 गांवों को मिलाकर वार्डों की संख्या 40 से बढ़कर 45 कर दी गई। इस वार्डबंदी में किसी वार्ड की आबादी के हिसाब से काफी अनियमितताएं देखने को मिलीं। इसके अलावा कुछ वार्ड में मतदाताओं की संख्या 19 हजार तो कहीं 50 हजार से भी ज्यादा थी। इसको लेकर लोगों ने लगातार नाराजगी जाहिर की और वार्डबंदी को गलत बताकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभी ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मामला राज्य चुनाव आयोग के पास पहुंचा तो उसने फिर से वार्डबंदी करने के आदेश दिए। 26 मई 2023 के नए नियम के तहत सरकार ने परिवार पहचान पत्र और वोटर की संख्या के आधार पर वार्डबंदी का खाका तैयार किया है। पीपीपी और वोटर लिस्ट के हिसाब से निगम को कुल आबादी 18 लाख 88 हजार 200 दिखाई गई है। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर 16 नवंबर तक लोगोंं से आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं, ताकि वार्डबंदी में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

वार्डबंदी को लेकर 16 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका मतदाताओं को दिया गया है। जो भी लोग अपनी आपत्ति और सुझाव जमा करवाना चाहते हैं, करवा सकते हैं। 16 नवम्बर के बाद आने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। -जयदीप कुमार, सचिव नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed