फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12th student molested in front of GRP police station

12वीं की छात्रा से जीआरपी थाने के सामने छेड़छाड़

Sun, 20 Jun 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
12th student molested in front of GRP police station
फरीदाबाद। पिता और बहन की डांट से नाराज होकर घर से निकली एक 12वीं की छात्रा ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ का शिकार हो गई। घटना जीआरपी थाने के सामने की है। छात्रा के मुताबिक आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। इसके बावजूद किसी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। दो दिनों तक मामले को दबाने की कोशिश करने के बाद रविवार को पुलिस ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के बैतूल की रहने वाली है और 12वीं कक्षा की छात्रा है। 6 जून की रात करीब 11 बजे अपने पापा व बहन से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह बेंगलुरु में अपनी सहेली के घर पहुंची। वहां से एक 12 जून को वह नागपुर चली गई। नागपुर से 17 जून को समता वह एक्सप्रेस में दिल्ली की तरफ निकल गई। आरोप है कि ट्रेन में उसे दो लड़के मिले, जिन्होंने अपने नाम कुणाल व अनिल बताए। ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर दोनों ने उसे कहा कि रात का समय है, वह स्टेशन पर सुरक्षित नहीं है। दोनों से बातों में फंसा कर शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक होटल में ले गए। नाबालिग होने के कारण होटल वाले ने कमरा देने से मना कर दिया। रात करीब 12 बजे दोनों आरोपी उसे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए। वह स्टेशन पर बने महिला प्रतीक्षालय कक्ष में जाकर बैठ गई। आरोप है शनिवार सुबह साढ़े चार बजे तीन व्यक्ति आए, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। तीनों ने उससे टिकट व आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड देखने के बाद उन्होंने कहा कि तू घर से भाग कर आई है। हमारे साथ थाने चल। उन्होंने किशोरी को गंदे तरीके से छुआ। उनके पास एक फोन आ गया और वह चले गए। किशोरी प्रतीक्षालय में जाकर बैठ गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे उन्हीं तीनों व्यक्तियों ने दोबारा से किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और कहा कि वह उसने साथ होटल में चले। ऐसा नहीं करने पर उसे जेल में डालने की धमकी भी दी। किशोरी ने इस बात का विरोध किया जिस पर तीनों वहां से चले गए। किशोरी ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया और मदद मांगी। मामले की जांच कर रही एसआई सुदेश कुमारी का कहना है कि इस मामले में कुणाल और अनिल को नामजद कर लिया है। बाकी तीनों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed