फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1.22 lakh students participated in the Seva Sankalp Abhiyan.

Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान में 1.22 लाख विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Tue, 22 Sep 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
1.22 lakh students participated in the Seva Sankalp Abhiyan.
अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, जनभागीदारी और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में अब तक 1228 स्कूलों के 1.22 लाख विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले चुके हैं।
इनमें 378 सरकारी और 850 निजी स्कूल शामिल हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, जनभागीदारी और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। स्कूलों में चित्रकला, भाषण और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों से जोड़ा जा रहा है। फरीदाबाद में अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 17 सितंबर को केएल मेहता विद्यालय में किया गया था। इस दौरान आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित हुआ। चिन्हित स्थानों और प्रमुख परियोजनाओं पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके जरिए नागरिकों को सेवा से जोड़ने का संदेश दिया गया। अभियान में जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों और आम नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। सामूहिक गतिविधियों के जरिए समाज में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इसमें स्कूलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। -अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed