{"_id":"5c840a7cbdec2213fe5d1ce3","slug":"121552157308-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टाफ से हुई बदतमीजी के लिए सीएम विंडो पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टाफ से हुई बदतमीजी के लिए सीएम विंडो पर शिकायत
Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके सिविल अस्पताल में हार्ट सेंटर मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता करने वाले एंबुलेंस चालक व मामले में कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत की गई है। हार्ट सेंटर संचालकों का आरोप है कि पुलिस ने एक तरफा जांच कर मामले को रफा-दफा कर दिया। आरोप है कि मामले की जांच गहनता से होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी न करें।
विज्ञापन
सीएम विंडों के साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक को भी शिकायत की गई है। स्टाफ के साथ बदसलूकी की यह घटना बीती 1 मार्च की है। हार्ट सेंटर प्रबंधक मान सिंह ने बताया कि एक मार्च को हार्ट सेंटर से मरीज को रेफर करने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था। मरीज को एंबुलेंस तक भेजने में कुछ वक्त लगा तो चालक ने आकर स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसमें पैरामेडिकल स्टाफ, डाक्टर व अन्य सभी मेडिकल स्टाफ घटना से भयभीत हो गए।
विज्ञापन
मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई कर दी। आरोप है कि हार्ट सेंटर स्टाफ का पक्ष जाने बिना पुलिस ने कार्रवाई कर मामले को खत्म कर दिया। इससे हार्ट सेंटर में तैनात स्टाफ असुरक्षित महसूस कर रहा है। मामले की पूरी जांच के लिए सीएम विंडो पर शिकायत की गई है। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन