{"_id":"64cceec31a313ab8250027d4","slug":"1200-students-from-17-schools-will-participate-in-various-programs-in-the-independence-day-celebrations-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10690-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में 17 स्कूल के 1200 छात्र लेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में 17 स्कूल के 1200 छात्र लेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा
Fri, 04 Aug 2023 05:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Aug 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में 17 स्कूल के 1200 छात्र लेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन के लिए स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। समारोह में 17 स्कूल के करीब 12 सौ छात्र समारोह में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सामूहिक मास पीटी शो का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं, परेड में पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी की प्लाटून भी शामिल होगी। 15 अगस्त को बड़खल दशहरा मैदान और सेक्टर 12 हैलीपैड मैदान में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान करीब छह राजकीय स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी पांच, तीन नंबर राजकीय स्कूल और मेट्रो मोड राजकीय स्कूल का चयन किया गया है। इन स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार करीब 12 सौ से अधिक छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। उन्हें विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे की समारोह के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी सरोज का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान किस स्कूल के छात्र किस गाने पर प्रस्तुति देंगे, इसका चयन 9 अगस्त को किया जाएगा। जबकि, पुलिस लाइन में अभ्यास 7 अगस्त से शुरू कराने की योजना है। इस संबंध में सभी स्कूल के मुखिया को विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
वर्जन
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए 12 स्कूलों के करीब 12 सौ से अधिक स्कूली छात्र हिस्सा लेंगे। इसके लिए स्कूल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 13 अगस्त को फाइनल अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
हरवीर अधाना, सहायक खेल अधिकारी (शिक्षा)