फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1200 new students have not yet received sim for tablet

Faridabad News: 1200 नए विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिला टैबलेट के लिए सिम

Wed, 19 Jul 2023 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
1200 new students have not yet received sim for tablet
ऑनलाइन पढ़ाई हो रही प्रभावित, आज होगी अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 10वीं और 12वीं के करीब 1200 विद्यार्थियों को अभी तक सिम कार्ड नहीं मिला है। इनमें से अधिकतर छात्र दूसरे स्कूलों से आए हैं। टैबलेट नहीं चलने से छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। उधर, अधिकारियों का दावा है कि अगले सप्ताह तक सभी विद्यार्थियों को सिम मुहैया करा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है।
शिक्षा विभाग की ओर से ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सिम और टैबलेट दिया गया है। 10वीं कक्षा के करीब 400 और 12वीं कक्षा के 817 विद्यार्थियों को अभी तक सिम कार्ड नहीं मिला है। इनमें से अधिकतर छात्र नया दाखिला लेने वाले हैं। मालूम हो कि विद्यार्थियों को टैबलेट में जिओ की सिम मिलनी है। सिम न मिलने के कारण अब तक ये टैबलेट सक्रिय नहीं हुआ है। ऐसे में विद्यार्थी टैबलेट को अपने बैग में लेकर आते है, लेकिन इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से लिया जा रहा शपथ पत्र
टैबलेट देते समय अब विद्यार्थियों से शपथ पत्र लिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि उच्चाधिकारियों के आदेश आए हैं। विद्यार्थियों से शपथ पत्र में लिया जा रहा है कि यह टैबलेट जांच करके लिया है। टैबलेट स्कूल की संपत्ति है और अध्ययन के उद्देश्य से दिया गया है। शिक्षा पूरी होने पर इसे स्कूल में वापस जमा करवाना होगा। विद्यार्थी इस टैबलेट पर अपना दावा पेश नहीं कर सकते। टैबलेट गुम होने पर सरकार द्वारा तय की गई राशि अदा करनी होगी। इस शपथ पत्र पर विद्यार्थियों के अलावा अभिभावकों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कुछ विद्यार्थियों को अभी तक सिम नहीं मिल पाया है। उन्हें अगले सप्ताह तक देने का प्रयास किया जाएगा। बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है। - धमेंद्र अधाना, ई-अधिगम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed