फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12 roads of Greater Faridabad will be rebuilt, 5 lakh people will get relief

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद की 12 सड़कों का होगा पुर्ननिर्माण, 5 लाख लोगों को राहत मिलेगी

Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
12 roads of Greater Faridabad will be rebuilt, 5 lakh people will get relief
नगर निगम चुनाव के बाद शुरू होगा काम, 28 करोड़ रुपये आएगी लागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनावों के बाद ग्रेटर फरीदाबाद की बदहाल सड़कों के भी दिन बहुरेंगे। नहर पार क्षेत्र की 12 खस्ताहाल सड़कों को पुर्ननिर्माण किया जाना है। लगभग 10.5 किलोमीटर की इन सड़कों पर करीब 28 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है। आचार संहिता लगने के पूर्व मुख्यमंत्री से स्वीकृति के बाद इनकी निविदा जारी हो गई थी। अब चुनाव बाद एजेंसी को कार्य अलॉट किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से करीब 5 लाख निवासियों को राहत मिलेगी।
ग्रेटर फरीदाबाद की 12 सड़कें काफी समय से टूटी हुई हैं। इन सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को भी अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) इन 12 सड़कों को बनाएगा। आचार संहिता लगने से पूर्व एफएमडीए के अध्यक्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन 10.5 किलोमीटर की कुल 12 सड़कों के लिए स्वीकृति दी थी। इसकी लागत करीब 28 करोड़ रुपये है। साथ ही 2.4 किलोमीटर की 12/15 सड़क की भी स्वीकृति दी थी। इसकी लागत करीब 7 करोड़ रुपये आ रही है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इसकी निविदा भी जारी कर दी गई थी। अब 12 मार्च को नगर निगम चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद इन सड़कों को बनाने के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। कार्य शुरू होने के करीब पांच माह में इन सड़कों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी सड़कों से करीब 5 लाख लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

---
टूटी सड़कों से उड़ती है धूल
सेक्टर-12/15 की 2.4 किलोमीटर की सड़क ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ती है। इससे ग्रेटर फरीदाबाद की 12 सड़कें संबद्ध हो रही हैं। एफएमडीए इसे बनाएगा। इसमें एडोर चौक से बढ़ेना चौक तक, बीपीटीपी चौक से आगे रोड, चंदीला चौक से विक्रमादित्य चौक तक, विक्रमादित्य चौक से जाट चौक तक, उपाध्याय चौक से डिस्कवरी चौक, स्वतंत्रता सम्मान चौक से उपाध्याय चौक, स्वतंत्रता सम्मान चौक से सेक्टर-72/73 को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्रेटर फरीदाबाद की 10.5 किलोमीटर की 12 सड़कों और सेक्टर-12/15 की 2.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण आचार संहिता हटने के बाद किया जाएगा। इन सड़कों के लिए निविदा जारी हो चुकी है। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृति भी आ चुकी है। चुनाव के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर देकर काम शुरू करा दिया जाएगा।
रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed