{"_id":"611bbd598ebc3e42b948df39","slug":"12-illegal-religious-places-demolished-in-khori-village-faridabad-news-noi599572674","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोरी गांव में 12 अवैध धार्मिक स्थल गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोरी गांव में 12 अवैध धार्मिक स्थल गिराए
विज्ञापन
फरीदाबाद खोरी गांव में तोड़फोड़ से पहले धार्मिक स्थल से मूर्ति निकालते नगर निगम व पुलिसकर्मी ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। खोरी गांव में करीब 15 दिन राहत के बाद एक बार फिर तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। मंगलवार को खोरी में बने अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 12 धार्मिक स्थल ध्वस्त कर दिए गए। कुछ जगह लोगों का आंशिक विरोध भी देखने को मिला। लेकिन, पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि अरावली में बने सभी प्रकार के अवैध कब्जों को जल्द हटाया जाएगा।
सात जून को सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और नगर निगम को वन क्षेत्र के अवैध मकानों को तोड़फोड़ कर जंगल की जमीन को फिर से जंगल बनाने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की ओर से खोरी गांव में लगातार करीब एक महीने तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। लगभग सभी मकानों को ढहा दिया गया है। इस बीच कुछ धार्मिक स्थलों को छोड़ दिया गया था। मंगलवार को कार्रवाई की गई। मंगलवार सुबह एक बार फिर निगम का तोड़फोड़ दस्ता भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचा गया। मशीनों व पुलिस को देखकर डरे-सहमे लोग अपने धार्मिक स्थल से बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने बल पूर्वक लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान एक पोपलैंड और दो जेसीबी मशीन की मदद से धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया।
- नगर निगम की ओर से खोरी में बने धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। बचे हुए कुछ ऐसे स्थलों पर भी जल्द कार्रवाई होगी। लोगों को खुद से भी उन्हें हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
- यशपाल यादव, आयुक्त नगर निगम